फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 14174 समूह बनाने का लक्ष्य, अब तक गठित हुए महज 1449

Sat, 21 Nov 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें लखपति दीदी की श्रेणी में लाने की महत्वाकांक्षी योजना को विभाग की सुस्ती से झटका लगता नजर आ रहा है। वर्ष 2026 में जिले को 14174 स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य दिया गया था। अब तक महज 1449 समूहों का ही गठन हो सका है।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि करीब 10 प्रतिशत ही है। अभी भी 12725 समूहों का गठन होना बाकी है। वर्ष समाप्त होने में कम समय बचा है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य हासिल करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। लक्ष्य के सापेक्ष बेहद कम प्रगति को देखते हुए अब विभागीय अधिकारी हरकत में आए हैं। अपनी किरकिरी से बचने के लिए ब्लॉक स्तर पर समूह गठन की रफ्तार बढ़ाने की कवायद तेज कर दी गई है। अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने और अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए तय समय में लक्ष्य पूरा होना आसान नहीं दिख रहा है।
शासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को समूह में शामिल करने के साथ उन्हें उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित किया जाए। साथ ही उन्हें कारोबार शुरू करने के लिए सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा जो महिलाएं अपने हुनर से बड़े स्तर पर काम को आगे बढ़ाना चाहती हैं, उन्हें सीएम युवा उद्यम योजना के तहत पांच लाख रुपये तक ऋण प्रदान किया जाता है। लेकिन जब समूह ही गठित नहीं हो सकेंगे, तो उसमें महिलाएं कैसे शामिल होगी।
विज्ञापन

.......................
बयान..................
प्रतिदिन हो रही प्रगति की समीक्षा
एनआरएलएम के उपायुक्त अशोक कुमार ने बताया कि समूह गठन के लिए सभी डीएमएम को ब्लॉक स्तर पर लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा की जा रही है। ब्लॉकों के मिशन प्रबंधकों को समूह सखियों की मदद से अधिक से अधिक समूह गठित कर महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

..................
ब्लॉकवार निर्धारित लक्ष्य व प्रगति पर एक नजर
ब्लॉक - मिला लक्ष्य - पूरा लक्ष्य - अवशेष लक्ष्य
अकबरपुर - 1553 - 178- 1375
अमरौधा - 1829 - 151 - 1678
डेरापुर - 1002 - 80 - 922
झींझक - 1274 - 102- 1172
मैथा - 1673 - 162 - 1511
मलासा - 1186 - 129 - 1057
राजपुर - 1372 - 134 - 1238
रसूलाबाद - 1899 - 187 - 1712
संदलपुर - 924 - 158 - 766
सरवनखेड़ा - 1462 - 168 - 1294
कुल - 14174 - 1449 - 12725
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें