फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
सैफई। ग्राम नगला सेऊ में शनिवार सुबह आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने खेत में लगे पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, कुमदेश (40) निवासी नगला सेऊ शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकल गया था। उसका शव मानसिंह के खेत में पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि युवक के पिता-बाबा की पहले की मौत हो चुकी थी। घर में वृद्ध मां और एक छोटा भाई रहता है। घर में आमदनी का जरिया न होने से कुमदेश की शादी नहीं हुई थी। आर्थिक तंगी के चलते वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन

सैफई थाने के निरीक्षक तेज सिंह ने बताया कि पूछताछ में आर्थिक तंगी के चलते युवक के जान देने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें