फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डॉ. काला बोले- समय से खून मिला तो बची रोगियों की जान, रक्तदानियों को किया गया सम्मानित

Sat, 28 Jun 2025 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर हैलट में रक्तदानियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन
हैलट के ब्लड बैंक में रक्तदानियों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को हैलट ब्लड बैंक में रक्तदान अभियान में भूमिका निभाने वाली संस्थाओं और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि लोगों ने रक्तदान किया, तभी डॉक्टर बहुत से रोगियों की जान बचा पाए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के मामले में हैलट का ब्लड बैंक प्रदेश में आगे है। मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग के बैनर तले किया गया। विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. लुबना खान ने बताया कि इस वर्ष अभी तक 31 हजार यूनिट रक्त एकत्र हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 10 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। 80 बार रक्तदान करने के लिए अजय शंकर दीक्षित को प्रशस्ति पत्र दिया गया। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, चिकित्साधिकारी ब्लड बैंक डॉ. मनीष यादव, डॉ. नम्रता निगम, डॉ. नीलिमा सचान, डॉ. संतोष नारायण शुक्ला, डॉ. अनुराग राजौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें