फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, प्रत्यक्षदर्शी बोले- भंवर में फंस गया था...नहीं निकल सका बाहर

Sat, 29 Apr 2023 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ में शुक्रवार दोपहर गंगा नहाने पहुंचे दो दोस्त गहराई में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगाकर एक को बचा लिया। जबकि, एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने परिजनों का इकलौता था।
विज्ञापन
गंगा में डूबा किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर जाजमऊ गंगा पार निवासी चार दोस्त गंगा नहाने जा पहुंचे। इस दौरान दो गहरे पानी में जा पहुंचे, जहां मौजूद आस पास के लोगों ने गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया और निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

इसमें एक की हालत नाजुक देख कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मृतक घर का एकलौता चिराग था। यहां सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक बेल्ट के कारखाने में काम करने के साथ मदरसे में पढ़ाई भी कर रहा था।
उन्नाव के जाजमऊ गंगा घाट के इकलाख नगर निवासी इस्माइल मजदूरी करते हैं। उनका बेटा लईक (14) मदरसे में का छात्र था। वहीं, इस्माइल की पत्नी याशमीन घरों में काम करती हैं। वह उन्नाव के गंगाघाट के मुहल्ला इकलाख नगर में जीशान के घर पर किराये के मकान पर रहते हैं।

विज्ञापन

इकलौते बेटे को खोकर मां हुई बेसुध
खबर पाकर अस्पताल पहुंची याशमीन एकलौते बेटे को खोकर बेसुध हो गई। उसे सभी ढांढस बंधाते रहे। जीशान ने बताया कि उन्हें जाजमऊ से किसी ने फोन पर मोहल्ले के लड़कों के डूबने की जानकारी दी। उनके मोबाइल फोन पर फोटो देखे, तो वह घर में रहने वाला लईक ही निकला।

मां बोली- अब किसके सहारे जिंदा रहूंगी
वहीं अन्य भी मुहल्ले के हैं। बताया कि लईक बेहद सीधा लड़का था। अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लईक की मां पहले जाजमऊ पहुंची। इसके बाद कांशीराम अस्पताल में बेटे को शव को देख चीत्कार मार रोती रही। बोली कि अब वह किसके सहारे जिंदा रहेंगी। बड़ी मन्नत के बाद मुझे मिले थे।

सगे भाई साथ नहा रहे थे किनारे, घटना से सहमे
प्रदीप (16) और लईक (14) के साथ मुहल्ले के शाहरुख के बेटे अल्फैज (9) और अल्तमस (13) भी नहाने गए थे। इसमें अल्फैज और अल्तमस किनारे पर नहा रहे थे। वहीं, प्रदीप और लईक डूबने लगे, तो उन्होंने शोर मचाया। घटना के बाद वह बहुत सहमे हैं। उनके परिजन भी वहां आ पहुंचे।

किशोरों को डूबता देख लगा दी छलांग, तीन को बचाया
नहाने के लिए गंगा में उतरे लईक और प्रदीप नहाते नहाते गहराई में जा पहुंचे। इस दौरान लईक और प्रदीप डूबने लगे। यह देख सभी ने मदद के लिए शोर मचाया। इस पर मौजूद जाजमऊ टीले निवासी सलमान ,असीम नाना आदि उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े।

मौसम सुहाना देख बनाया नहाने का प्लान
गंगा में नहाने गया राजू का बेटा प्रदीप (16) मिठाई की दुकान में काम करता है। उसने बताया कि मौसम सुहाना देख नमाज के बाद वह लोग गंगा पार से पैदल ही जा पहुंचे थे। नहाते नहाते गहराई में जा पहुंचे, जहां डूबने लगे। बचने की उम्मीद छोड़ दी थी। दोस्त की लईक की मौत से तीनों आहत थे।
विज्ञापन

भंवर में फंस गया था लईक, नहीं निकल सका
जाजमऊ थाना प्रभारी राम बाबू ने बताया कि लईक और प्रदीप नहाते नहाते धारा के बीच पहुंच गए थे। इस दौरान लईक भंवर में फंस गया, जिससे वह निकल नहीं सका। गोताखोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सभी नाबालिग हैं, और वह अचानक प्लान बनाकर यहां आ पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें