घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल जवानों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान रात के समय जाम में फंसे वाहन चालक परेशान रहे। इंजन हीट होने पर वैन में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।