फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन ने वैन में मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 26 Feb 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। इटावा-कानपुर हाईवे पर हिम्मतपुर के पास गलत दिशा में जा रही वैन में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को सीएचसी रसधान में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान निवासी आलोक मिश्रा अपने साथी सलमान (30) के साथ बुधवार शाम सात बजे के करीब वैन से कानपुर-इटावा हाईवे पर मुंगीसापुर की ओर से रसधान आ रहे थे। हिम्मतपुरवा के पास पहुंचने पर वैन में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर वैन में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वैन से निकाल कर सीएचसी सिकंदरा में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। जबकि आलोक की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन को हाईवे से हटवाया है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि गलत दिशा से वैन आ रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें