फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नोएडा से घर लौटे शटरिंग मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थानाक्षेत्र के जोत गांव निवासी शटरिंग मजदूर का शव शुक्रवार सुबह घर से 100 मीटर दूर खेत में बनी कॉलोनी के बाहर टिनशेड में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजन ने ठेकेदार व उसके साथियों पर मजदूरी न देने व मारपीट के चलते आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की।
विज्ञापन

जोत निवासी कुलदीप सिंह उर्फ मोनू ने बताया कि छोटा भाई भोलू (27) नोएडा में शटरिंग का काम करता था। 10 मई को उसने ठेकेदार से मेहनत मजदूरी के रुपये मांगे थे लेकिन ठेकेदार ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान ठेकेदार व उसके साथियों ने भोलू के साथ मारपीट की। इसके बाद 11 मई को भाई घर आ गया था। परिजन ने भाई के शरीर पर चोट के कई निशान देखे थे। इस घटना के बाद से भाई तनाव में था।
गुरुवार सुबह जब वह खेतों में पानी लगाने के लिए जा रहा था तो उसे खेत में कॉलोनी बाहर टिनशेड में भाई का शव फंदे पर लटका मिला। अनहोनी पर पिता धीरेंद्र सिंह, पत्नी शशि सिंह, बहन प्रियंका व अन्य परिजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें