फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर में किराए के मकान में रह रहे 45 वर्षीय रत्नेश कुमार की मंगलवार शाम पत्नी से कहासुनी हो गई। इस पर गुस्साए युवक ने पत्नी और बच्चों को घर से मारपीट कर निकाल दिया। इसके बाद रत्नेश ने घर के बेसमेंट के जीने में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
रात करीब 10:30 बजे पत्नी बच्चों के साथ जब घर पहुंची तो पति का शव फंदे पर लटका देखा। उसने मां मिथिलेश कुमारी व पिता हाकिम सिंह को घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। कस्बा प्रभारी अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।