तालग्राम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक किसान ने फांयी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिवाली पर किसान जुंए में हार गया था और उसके पत्नी के जेवर भी गिरवी रख दिए थे। यही नहीं, उस पर किसान क्रेडिट से लिए चार लाख का कर्ज भी था।
कन्नौज जिले के तिर्वा तालग्राम मार्ग पर ककराह गांव के पास किसान पेड़ पर फंदा डाल कर लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक दीपावली पर जुआ में बाजी हारने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
पत्नी के जेवर भी गिरिमी रख दिए और किसान क्रेडिट का भी चार लाख रुपये का कर्ज लिया था। तालग्राम पुलिस चौकी अमोलर के गांव ककराह निवासी रामनिवास (45) खेती किसानी का काम करते थे। दीपावली पर शाम जुआं खेत समय रुपये हार गए।
इससे बाद रुपये लेने घर गए तो पत्नी ने मना कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर गांव से बाहर सड़क किनारे पप्पू की बनी दुकान के पास खड़े चीर के पेड़ पर गमछा का फंदा बना लटक गए। अमोलर चौकी प्रभारी मुकेश राना ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।