फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने पर एक्सप्रेस-वे पर नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दिवाली पर शराब के नशे में बढ़े हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। शराब के नशे में होने पर चालकों को एक्सप्रेसवे पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कट तिर्वा, ठठिया, तालग्राम और सौरिख पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर पहुंचते ही पुलिसकर्मी कार, ट्रक और बाइक चालकों को ब्रीथ एनालाइजर से टेस्टिंग करेंगे। अल्कोहल मिलने पर तत्काल कार का चालान कर वापस कर दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि दिवाली पर युवा अक्सर नशे में वाहन लेकर निकल पड़ते हैं। यह लोग एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। इससे खुद की और दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं। इससे यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें