फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर नहर पुल के समीप रविवार रात एक किसान की ट्रेन की कटकर मौत हो गई। किसान रात में फसल की सिंचाई करने गया था। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

कस्बा के रेलवे स्टेशन के निकट कमला नगर मोहल्ला निवासी सुशील पाल उर्फ सोनू (32) रविवार रात गैजूमऊ स्थिति खेत में फसल की सिंचाई करने की बात कहकर घर से गया था। सोमवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर डाउन रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला।
इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां शिवप्यारी, पत्नी प्रियंका बदहवास होकर घटनास्थल पर पहुंचीं। जीआरपी के दरोगा कीर्ति कुमार ने बताया कि ट्रैक को पार करते समय किसान की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें