फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: गुप्तांग में घुसा सरिया...युवक की मौत, खाली प्लॉट से निकलते समय हुआ हादसा, परिजनों का हंगामा

Fri, 15 Mar 2024 04:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में खाली प्लॉट से निकलने के दौरान सरिया लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और लोगों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
परिजनों को समझाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सोमनगर में गुरुवार शाम खाली प्लॉट से निकल रहे एक युवक के गुप्तांग में सरिया घुस गया। घायल को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घर से निकलने के लिए रास्ता न होने पर गुस्साए लोगों ने कानपुर-झांसी हाईवे जाम कर दिया।

विज्ञापन

करीब 45 मिनट तक जाम लगा रहा।  पुखरायां कस्बा के सोमनगर निवासी सिद्धार्थ कुमार उर्फ बेटू ने बताया कि भतीजा किशन कुमार (23) पुत्र हरीशंकर यूपी पुलिस की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। गुरुवार शाम वह लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जाने के लिए खाली प्लॉट की बाउंड्री से निकल रहा था।
अचानक से उसके सरिया घुस गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पिता हरीशंकर ने बताया कि घर से आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। खाली प्लॉट से होकर परिवार के लोग आते जाते हैं। इधर, हादसा होने औरर रास्ता न होने से लोगों आक्रोशित हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 45 मिनट लगा रहा जाम
लोगों ने दोपहर दो बजे करीब शव हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया। प्रशासन से रास्ते की मांग करने लगे। एसडीएम सर्वेश कुमार सहित कोतवाल अंजन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने परिजनों को समझा बुझाकर रास्ता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान करीब 45 मिनट जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें