फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर फिर कटी खांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर (फतेहपुर)। खजुहा रजबहा में खांदी बांधने के 24 घंटे बाद फिर कट गई। इससे नहर का पानी नाला में बह रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। गेहूं की फसलें भी बर्बाद होने लगी हैं। विभागीय अधिकारी अनदेखी किए हैं।

बकेवर कस्बा के मेला मैदान के पास रजबहा में करीब 25 दिन पहले खांदी हुई थी। किसानों की सूचना पर भी अधिकारियों ने खांदी बांधने की सुधि नहीं ली। डीएम से शिकायत करने के बाद विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी से खांदी बंधवाई। खांदी बांधने के बाद नहर में पानी बढ़ते ही रविवार को दोपहर में फिर से खांदी हो गई।
विज्ञापन


किसान कामता प्रसाद ने कहा कि खांदी से आगे रजबहा में पानी नहीं जा रहा है। गेहूं की फसल सिंचाई न होने से खराब होने लगी हैं। किसान महेश कुशवाहा ने बताया कि खांदी बांधने में कर्मचारियों ने खानापूरी की है। इसी वजह से दोबारा फिर उसी स्थान पर खांदी हो गई। खांदी का पानी नाले में बह रहा है।
विज्ञापन


किसान शिवप्रसाद कुशवाहा ने बताया कि खांदी बांधने में अधिकारी बाउचर लगाकर भुगतान कराते हैं। इससे मजबूत खांदी नहीं बांधी जाती है। एक ही स्थान पर बार-बार खांदी दिखाकर भुगतान कराया जाता है। किसानों के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी खिलवाड़ करते हैं।
एसडीओ दुर्गेश गर्ग ने बताया कि फिर से खांदी कटने की सूचना मिली है। सोमवार को जेसीबी व कर्मचारियों को भेज कर खांदी बंधाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें