फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमदिनवापुर में संक्रामक बीमारी, अधिकारी बेफिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाफरगंज(फतेहपुर)। विकास खंड खजुहा के रमदिनवापुर गांव में करीब पंद्रह दिनों से वायरल फीवर से लोग पीड़ित हैं। बिंदकी तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल गांव पहुंचे और पीड़ितों का नाम-पता नोट किया। इधर, बीमारी का जायजा लेने रात तक स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची।

करीब चार सौ की आबादी वाले इस गांव में स्वास्थ्य सेवाएं धड़ाम हैं। गांव में सर्दी जुकाम और बुखार से दिलीप, पारस, आशीष, नंदिनी, प्यारे बाबा, गुल्ला, रामलखन, पूजा, राजाराम, लक्ष्मी नरायण, आकाश, रंजना, खुशबू, वंदना, सौरभ, कृष्णा, कुलदीप, मोनिका समेत पचास लोग बीमार हैं। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल विवेक उत्तम गांव पहुंचे और बीमारों का जायजा लिया। ग्राम प्रधान राम विशाल ने बताया कि गांव में पिछले छह महीने से सफाई कर्मी नहीं आया है। एडीओ पंचायत खजुहा से शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी खजुआ आरके सिंह ने बताया कि बीमारी की सूचना ग्रामीणों ने नहीं दी। जानकारी मिली है सोमवार को टीम भेजी जाएगी। वहीं सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को टीम भेजकर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें