फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पवास कर रही दादी को देखने जा रही किशोरी की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। वह बाइक से भाई और रिश्तेदार के साथ कल्पवास कर रही दादी से मिलने जा रही थी। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन



जिला हरदोई थाना लोनार के गांव सकरौली निवासी चंद्रप्रकाश की बेटी पूजा रविवार की दोपहर अपने भाई रामजी दुबे उर्फ बड़े के साथ बाइक से पांचालघाट रामनगारिया मेले में कल्पवास कर रही दादी मुन्नीदेवी के पास जा रही थी। रामजी की साली पूनम भी बाइक पर बैठी थी। रामजी हेलमेट नहीं पहने हुए था। राजेपुर के गांव गांधी के पास


पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक के पीछे बैठी पूजा गिर पड़ी। जिससे वह ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना में रामजी और उसकी साली भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले
विज्ञापन


लिया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पकड़े गए चालक ने अपना नाम सुनील कुमार बताया। उसने बताया कि वह खुटार से गिट्टी डाल कर वापस भिंड जा रहा था।
विज्ञापन



ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की मौत, मचा कोहराम
भाई के साथ कल्पवास कर रही दादी के जा रही थी
स्थानीय लोगों ने ट्रक को कब्जे में कर चालक को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें