फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन का अनाज मिलने पर दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। आढ़ती की दुकान पर सरकारी गल्ले की दुकान का राशन बिकने आने की सूचना पर पुलिस और पूर्ति निरीक्षक ने दबिश दी। 63 बोरा गेहूं मिलने पर पूर्ति निरीक्षक ने आढ़त की दुकान को सील कर दिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नवाबगंज अचरा रोड तिराहा पर अरूण कुमार राजीव कुमार एडं संस गल्ला आढ़त की
विज्ञापन


पारस गुप्ता की दुकान है। रविवार को पुलिस को सूचना मिली की आढ़त पर सरकारी गल्ले की दुकान का अनाज बिकने आया है। दरोगा मंगल सिंह ने पुलिस बल के साथ आढ़त पर दबिश दी। वहां पर गेहूं के पैकेट रख मिले। इस मामले की जानकारी पर पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा भी वहा पहुंचे। उन्होंने गेहूं के बोरों पर 2015-16 लिखा

हुआ था। यह बोरे सरकारी गल्ले की दुकान के थे। इस कारण सरकारी गल्ला होने की संभावना पर उनका बजन कराया। एक बोरे में करीब 65 किलोग्राम अनाज निकला। पूर्ति निरीक्षक ने आढ़त की दुकान को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि इसकी उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर जो निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राशन का गेहूं मिलने पर आढ़त की दुकान की सील
दुकान पर रखे मिले 63 गेहूं के बोर, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें