किशोरी को धमका कर किया दुष्कर्म
रुरुगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात गांव का ही युवक घर जा रही एक किशोरी को जबरन उठा ले गया और कमरे में डरा धमका कर दुष्कर्म किया। किशोेरी ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो परिजनों ने पुलिस को लिखिती सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे 11 साल की किशोरी घर जा रही थी। तभी गांव का ही युवक विनय उसे मिल गया और वह किशोेरी का मुंह दबाकर उसे घर के सुनसान कमरे में ले गया। वहां किशोरी को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी खून से लथपथ घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। घटना सुनकर परिजन सन्न रह गए।
रात में लोकलाज के कारण परिजन ने किसी को घटना नहीं बताई और किशोरी का इलाज करते रहे। सुबह किशोरी की हालत ठीक न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र पहुंचे और आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। सूचना पर सीओ लालता प्रसाद व कोतवाल सुधाकर मिश्रा भी पहुंच गए। पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। वहीं आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
- घर जाते समय जबरन उठा ले गया युवक
- सूचना पर पहुंची ने आरोपी को किया गिरफ्तार