मकान में सेंध लगाकर पांच लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखारी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में बदमाशाें ने एक बैंक मित्र के घर की दीवार में सेंध लगाकर पांच लाख की चोरी कर ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बम्हौरी कला के कुम्हारन डेरा गांव निवासी मदन प्रजापति पुत्र हीरालाल प्रजापति अपने घर में ही इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का बैंक मित्र के रूप में कार्य करता है। शुक्रवार की रात को बदमाशों ने घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। चोरों ने ताला तोड़कर कमरे में रखा लैपटॉप, जेवरात व करीब दस हजार की नगदी चोरी कर ली।
शनिवार को सुबह मालिक को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि करीब पांच लाख की चोरी हुई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली चरखारी में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी चरखारी सतीश चंद्र शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।