फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े चोरों ने पार किया माल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। गांव अलीपुर मिचलौला में दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और हजारों का माल ले उड़े। घटना के समय महिला खेत गई थी। दोपहर को घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अलीपुर मिचलौला गांव निवासी शांती पत्नी स्व. शेरा शनिवार सुबह खेत गई थी। उसकी दोनों बेटियां ममता और मांशी गांव के ही स्कूल में पढ़ने गई थी। दोपहर को खेत से जब शांती घर लौटी तो कमरे का ताला टूटा देखकर सन्न रह गई।

अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कमरे में रखे बक्से से जेवरात और छह हजार रुपये गायब थे। पीड़िता के मुताबिक चोर जो जेवरात ले गए उनकी कीमत लगभग पचास हजार रुपये थी। रविवार सुबह शांती ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष अमीर सिंह ने बताया जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-50 हजार के जेवर व छह हजार रुपये ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें