फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में युवक की मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा(कानपुर देहात)। गजनेर चौराहे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। वह चौराहे से पैदल कस्बा स्थित अपने घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मौके से हटाकर जिला अस्पताल पहुंचा दिया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे चारों मार्गों का यातायात बंद रहा। एएसपी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीण एसओ पर कार्रवाई व मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

गजनेर कस्बा निवासी निसार अहमद उर्फ लक्कड़ (35) देर शाम चौराहे से घर से पैदल घर जा रहा था तभी सरवनखेड़ा की ओर से आए तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गया। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बवाल की आशंका के चलते शव को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर गजनेर कस्बे के सैकड़ो लोग चौराहे पर एकत्र होकर जाम लगा दिया। जिससे मूसानगर, घाटमपुर, नबीपुर व रायपुर मार्गों का यातायात ठप हो गया। ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाले कंटेनर में आग लगाने की कोशिश की। बवाल की आशंका के चलते मौके पर अकबरपुर, मूसानगर, रूरा, भोगनीपुर आदि कई थानों का फोर्स बुलाया गया। वहीं सीओ अर्पित कपूर व एएसपी अनूप कुमार भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि टोल बचाकर वाहन इस मार्ग से निकलते हैं जिनसे पुलिस वसूली करती है। ग्रामीणों ने एसओ पर कार्रवाई व मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की। एएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं मुआवजे के लिए एसडीएम से वार्ता कराई। एसडीएम पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मदद दिलाने का भरोसा दिया तब ग्रामीण शांत हुए। एसओ शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले कंटेनर के चालक को पकड़ लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें