फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 15 फ रवरी से 1 मार्च तक पंद्रह दिवसीय विशेष परिवार कल्याण जागरुकता एवं सेवा प्रदायगी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान समुदाय में परिवार कल्याण कार्यक्रमों को सारथी वाहन व अन्य सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन


परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डा. एके रावत ने बताया कि जिले में आशा, एएनएम आदि को प्रेरित कर उनके द्वारा घरों में दंपतियों से संपर्क किया जाएगा। दंपतियों का पंजीकरण करके इच्छित परिवार नियोजन की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन की स्थायी व अस्थायी विधियों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर केवल अस्थायी विधियों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पुरुष/महिला नसबंदी के लाभार्थियों को लाने व ले जाने के लिए एंबुलेंस 102 व 108 की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डा. रावत ने बताया कि पुरुष नसबंदी के लाभार्थियों को 3000 रुपये व महिला नसबंदी के लिए 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खाते में स्थानांतरित की जाएगी। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ राजीव झा ने बताया कि जानकारी टोल फ्र ी नंबर 18001033044 पर ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-महिला व पुरुष लाभार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें