फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संपूर्ण समाधान दिवस में आश्वासन लेकर लौटे 71 फरियादी, सिर्फ दो का हुआ मौके पर निस्तारण

Sun, 19 Nov 2023 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: तहसीलदार ने बताया कि 73 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर विकास खंड सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम विशाख जी, सीडीओ सुधीर कुमार, एसडीएम रश्मि लांबा व तहसीलदार तिमराज सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 73 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ दो का मौके पर निस्तारण हो सका।

विज्ञापन

बाकी शिकायतों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया। ऐसे में जिन फरियादियों की समस्या नहीं सुलटी, उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। समाधान दिवस में शिवराजपुर के सदिकामऊ गांव निवासी राम अवतार ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर बताया कि गांव के ही कुछ दबंग उनके खेत और चकरोड पर कब्जा किए हुए हैं।
वछना गांव निवारी रुजुंम ने घर पर बिजली का मीटर लगाने की मांग की।  बिल्हौर के लालबहादुर शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी इशरार अहमद ने पैतृक जमीन पर परिवार के ही कुछ लोगों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सहजना गांव निवासी रामसिया ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उनके खेतों पर जाने वाले चकमार्ग पर आसपास के कई ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन

विरोध करने पर करते हैं मारपीट
इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही।  महिगवां निवासी विकास यादव ने शिकायती की कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है, विरोध करने पर मारपीट करते हैं। रसूलपुर के मैकूलाल ने बताया कि जीटी रोड चौड़ीकरण में उनकी भूमि अधिग्रहित की गई, लेकिन मुआवजा आज तक नहीं मिला।
विज्ञापन

73 शिकायतें आईं, दो का मौके पर निस्तारण किया गया
पूरा निवासी हरिशचंद्र ने पट्टा की भूमि पर कब्जे की शिकायत की। बेर्राखानपुर गांव निवासी सूरज प्रसाद ने गांव के कुछ लोगों द्वारा हरे पेड़ काट कर बेचने की शिकायत की। तहसीलदार ने बताया कि 73 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें