फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सिर में गोली मारकर कोटेदार के पुत्र को मारा, पुलिस बता रही आत्महत्या, परिजन बोले- हत्या की गई है

Sun, 19 Nov 2023 01:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सीओ ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लाइसेंसी राइफल धारी मौके से भाग निकले हैं। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों के तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में पड़ोस के गांव में पुआल छोड़ने गए कोटेदार के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर के पीछे के हिस्से में गोली लगने से दो टुकड़े हुए हैं। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि ग्रामीणों में आशनाई के चलते भी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। ललौली थाना क्षेत्र के रेंह गांव के चित्तापुर निवासी जीवन प्रसाद यादव की पत्नी कुसुमा कोटेदार हैं। बेटा बबलू यादव (21) शनिवार रात अपने ट्रैक्टर से पड़ोस के गांव के दरियाबाद में किसान का पयार छोड़ने गया था।
ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करने के बाद बबलू कीर्तिखेड़ा निवासी संतोष सिंह गौतम के नलकूप पर पहुंचा। तभी गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। बबलू को नलकूप की पहली मंजिल पर मरा पाया। ग्रामीणों के मुताबिक मुत्तौर निवासी भट्टी संचालक व अजमतपुर निवासी व्यक्ति को राइफल के साथ भागते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मृतक का भाई बोला- किसी से कोई रंजिश नहीं थी
वे लोग संतोष सिंह गौतम के नलकूप पर लंबे समय से रहते हैं। दिवंगत के भाई विसंभर यादव ने बताया कि किसी से कोई रंजिश नही है। भाई की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि कोयला भट्ठी संचालक नलकूप में ही राइफल रखता था। शक की सुई नलकूप मालिक व उसके भाई पर भी है।
विज्ञापन

लाइसेंसी राइफल धारी मौके से भाग निकले
मौके पर एएसपी विजय शंकर मिश्रा, सीओ परशुराम त्रिपाठी पहुंचे। सीओ ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लाइसेंसी राइफल धारी मौके से भाग निकले हैं। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों के तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें