स्पेयर पार्ट्स के डिस्ट्रीब्यूटर की फर्म से 6.12 लाख की धोखाधड़ी
कानपुर। एक कंपनी के स्पेयर पार्ट्स के डिस्ट्रीब्यूटर आलोक शुक्ला ने बजरिया थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके शहर में कई आउटलेट हैं। रामबाग आउटलेट के इंचार्ज घाटमपुर के अमौली निवासी विजय कुमार हैं।
आरोप है कि 16 सितंबर से 21 सितंबर 2024 के बीच स्टॉक टेकिंग में 5,00,627 का स्टॉक कम पाया गया। पूछने पर विजय ने कोई जवाब नहीं दिया। फर्म की पार्टियों से नकद पैसा प्राप्त किया है। आरोप है कि विजय ने कुल 6,12,708 रुपये की धोखाधड़ी की है। बजरिया इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आउटलेट इंचार्ज विजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।