फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पूर्व सैनिक समेत दो से 43 लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। साइबर अपराधियों ने आईपीओ, शेयर मार्केट और बीमा पॉलिसी में मुनाफे का झांसा देकर पूर्व सैनिक समेत दो से 43 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर कराई है। दोनों ही मामलों में शातिरों ने मुनाफा करोड़ों में बताया फिर इनकम टैक्स और जीएसटी के रुपये कटने की बात बताकर दूसरे खातों में रुपये जमा करा दिए। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


श्यामनगर निवासी पूर्व सैनिक राजेश मिश्रा के मुताबिक वह इस वर्ष 16 जुलाई को ट्रेडिंग ग्रुप से जुड़े। उन्हें शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छे मुनाफे की जानकारी दी गई। उनके मुताबिक उन्हें 30 लाख रुपये का फायदा हुआ। उनको आईपीओ में रुपये लगाने के लिए कहा गया। उन्होंने रुपये लगाए। मुनाफा बढ़कर 1.34 करोड़ रुपये हो गया। रुपये लगाने पर राशि बढ़कर 3.16 करोड़ रुपये पहुंच गई। उनको दूसरी कंपनी के आईपीओ में रुपये लगाने के लिए कहा गया।

उन्होंने और रुपये न होने की जानकारी दी जिस पर 30 लाख रुपये का लोन दिया गया। ऐसा करने पर मुनाफा 5.60 करोड़ पहुंच गया। अब उनसे कहा गया कि पहले लोन चुकाना होगा फिर राशि मिलेगी। उन्होंने 21 लाख रुपये उनके बताए खाते में जमा करा दिए, फिर भी खाते से रुपये नहीं मिले। राजेश मिश्रा के मुताबिक उनको वंशिका शर्मा नाम की युवती ने कॉल कर टैक्स के 1.26 करोड़ रुपये जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की।
विज्ञापन



इसी तरह, हरजेंद्र नगर निवासी सुरेंद्र कुमार के पास इसी साल सात फरवरी को कॉल आई। सुरेंद्र कुमार के मुताबिक कॉल करने वाले ने विकास डागर नाम की जानकारी देते हुए खुद को कंपनी का एजेंट बताया। कहा कि आपकी पाॅलिसी पूरी हो गई है आपको सीनियर राधिका पांडेय कॉल करेंगी। थोड़ी देर बाद राधिका पांडेय बताकर किसी युवती की कॉल आई। उसने कहा कि पॉलिसी में दो करोड़ रुपये हो गए हैं। इसके लिए जीएसटी की फीस जमा करनी पड़ेगी। फिर राधिका और विकास ने छह अलग अलग खाते दिए। उन खातों में 22 लाख रुपये डलवा दिए। रुपये डालने के बाद भी उनको दो करोड़ रुपये नहीं मिले, जिस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाने में खातों की डिटेल दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें