फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एमबीबीएस के लिए सीट रिक्त बता 5.75 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिहार के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एक सीट रिक्त होने की बात बताकर झांसे में लिए गए युवक से 5.75 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कल्याणपुर कला निवासी सुनील कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि डॉ. प्रांजुल पंकज उनके मित्र हैं। उनके अनुसार 16 फरवरी को डॉक्टर के पास खुद को बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बताने वाले डॉ. आरबी गुप्ता की कॉल आई। उन्होंने अपने कॉलेज में स्टाफ की आवश्यकता बताई। सुनील के अनुसार 21 फरवरी को डॉ. आरबी ने उनके मित्र डॉक्टर को बताया कि कॉलेज में एमबीबीएस की एक सीट रिक्त है। वह चाहें तो अपने किसी व्यक्ति को पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज बिहार भेज सकते हैं। इस पर मित्र डॉक्टर ने उन्हें जानकारी दी। सुनील कुमार ने बेटी अदिति यादव की एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए डॉ. आरबी गुप्ता से संपर्क किया। इस पर उनसे कॉलेज में सीट रिजर्व करने के लिए चार लाख रुपये भेजने के लिए कहा गया। उन्होंने 21 फरवरी को दो बार में 25 हजार और 3.75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
फिर उनसे 22 फरवरी को पटना आकर एलाटमेंट लेटर ले जाने के लिए कहा गया। वहां पहुंचकर उन्हें डॉ. आरबी ने शाम तक इन्तजार कराया लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद डॉक्टर ने मैसेज कर 3.50 लाख रुपये और मांगे। बेटी के भविष्य को देखते हुए 1.75 लाख रुपये भाई सुधीर के माध्यम से बताए खाते में ट्रांसफर करा दिए। उनसे कुल 5.75 लाख रुपये ले लिए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरबी गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें