सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ से कानपुरजा रही वरुणा एक्सप्रेस का इंजन सोनिक स्टेशन के पहले फेल हो गया। लोको पायलट के प्रयास के बाद भी इंजन स्टार्ट नहीं हुआ। गार्ड ने कंट्रोलरूम को जानकारी दी। इस दौरान यात्रियों ने हंगामा किया। सूचना पर रेलवे पुलिस बल ने भीड़ को समझाकर शांत कराया। इस दौरान एलकेएम को अजगैन स्टेशन पर रोका गया।
बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वरुणा एक्सप्रेस सोनिक स्टेशन से करीब दो सौ मीटर पहले एक झटके के साथ खड़ी हो गई। ट्रेन रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंजन स्टार्ट न होने पर गार्ड ने कंट्रोलरूम को सूचना दी। इसी दौरान अप ट्रैक पर आ रही एलकेएम को अजगैन स्टेशन पर रोका गया। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी पहुंच गई। करीब एक घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को एक बजे कानपुर रवाना किया गया। करीब डेढ़ बजे अप ट्रैक का रेल आवागमन सामान्य हो सका।
-उन्नाव-सोनिक स्टेशन के बीच अप ट्रैक पर फेल हुआ इंजन
-डेढ़ घंटे से अधिक प्रभावित रहा रेल संचालन, ट्रेनें प्रभावित