फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

240 केंद्रों पर 42406 लोगों ने लगवाया टीका, कोविड प्रोटोकॉल की हुई अनदेखी

विज्ञापन
अकबरपुर सीएचसी में वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कराते लोग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में सोमवार को रिकार्ड 53 हजार लोगों के टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 42406 का वैक्सीनेशन किया गया। इसके लिए 240 केंद्र बनाए गए थे। वैक्सीनेशन के लिए अधिकांश जगहों पर सुबह से ही जमकर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

जिसे नियंत्रित करने में स्वास्थ्य कर्मियों को पसीने छूट गए। इस दौरान कोविड नियमों की जमकर अनदेखी हुई। लोग बिना मास्क लगाए और एक-दूसरे से सटकर खड़े रहे। धक्का-मुक्की की स्थिति बनने पर कई जगहों पर पुलिस को बुलाना पड़ा।
जिसके बाद कतार लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एसीएमओ डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि जिले में रिकार्ड 53 हजार टीकाकरण अभियान में 42406 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

रसूलाबाद मैटरनिटी विंग में बुलानी पड़ी पुलिस
रसूलाबाद सीएचसी के मैटरनिटी विंग में वैक्सीनेशन के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान नहीं रखा। बिना मास्क के लोग एक दूसरे से सटे नजर आए।
भीड़ देख चिकित्सा अधीक्षक ने सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम अंजू वर्मा के निर्देश पर थाने से पहुंची पुलिस ने लोगों को लाइन में खड़ा कर वैक्सीनेशन कराया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार को सीएचसी समेत 30 स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगवाए गए। सीएचसी में स्टाफ नर्स आरती, मोहित आदि ने वैक्सीनेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें