फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोजगार मेले में 411 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डीएवी कॉलेज में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 411 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी का अवसर मिला। यह आयोजन डीएवी कॉलेज और कलम एक स्वैच्छिक संस्था के सहयोग हुआ। रोजगार के लिए 863 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था। इसमें उप्र के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के युवा शामिल रहे।
विज्ञापन

रोजगार मेले में कई कंपनियों ने मौके पर ही चयन प्रक्रिया पूरी की। यूनो मिंडा ने सर्वाधिक 256 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चुना। गोदरोज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने 59, मुथूट होम फाइनसेंस ने 45, पॉलिसी बाजार ने 28, हीलियम सोलर ने 12 तथा विजन केयर मेडिकल ने 11 का चयन किया। वहीं होंडा कंपनी ने 78 महिला अभ्यर्थियों के रिज्यूमे प्राप्त किए। उन्हें आगामी चयन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। शुभारंभ डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो मनोज जौहरी, कलम संस्था के सचिव डॉ. विपिन शुक्ला और कॅरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. अमित गुप्ता ने किया। डॉ. विपिन शुक्ला ने प्राचार्य को अंगवस्त्र एवं गोमय गोपाल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर अनुराग सक्सेना और प्रोफेसर अजय स्वरूप सक्सेना भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें