फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 और लोग संक्रमित, चार मरीज लापता, 24 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
अकबरपुर में संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में शनिवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 37 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से चार मरीजों के पते गलत दर्ज होने से उनके बारे में बता नहीं चल पा रहा है। अन्य मरीजों में संक्रमण के सामान्य लक्षण होने के चलते उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। उधर, 24 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. आशीष बाजपेयी ने बताया कि शनिवार को आरटीपीसीआर लैब से 999 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 37 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नए मरीज टिकरा, कारीकलवारी, छतैनी, ठाकुरपुरवा, ह्दुआ, पालापुर, लौवा, हरपुरा, राजपुर सहित अन्य गांवों में मिले हैं।
सभी में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण होने पर उन्हें होम क्वारंटीन कर दवाएं दी गई हैं। वहीं, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं चार मरीजों के पते व मोबाइल नंबर गलत दर्ज मिले।
विज्ञापन

इससे उनका पता नहीं चल पा रहा है। जनपद में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मरीज 166 हैं। राजपुर पीएचसी के डॉ. डीके सिंह ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील और जागरूकता पर्चे बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें