फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में सैनिटाइजर की जगह बेच रहे थे रंग मिला पानी, दर्ज कराया जाएगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर में सैनिटाइजर की जगह रंग मिलाकर पानी बेचा जा रहा था। इसका खुलासा ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से सैनिटाइजर के सैंपल की कराई गई जांच से हुआ। अब मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

रसूलाबाद के कहिंजरी स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर में काफी समय से दवाओं की गुणवत्ता को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान के पास शिकायत आ रही थी। सप्ताह भर पहले ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर में छापामार कर जांच की थी।
इस दौरान स्टोर में रखे 500 एमएल के हैंड सैनिटाइजर की गुणवत्ता संदिग्ध मिली। इसमें से अल्कोहल की महक भी नहीं आ रही थी। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने सैनिटाइजर का सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा। वहां से आई रिपोर्ट में पता चला कि सैनिटाइजर की जगह नारंगी रंग और पानी बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

इसको गाढ़ा करने के लिए दो तरह के केमिकल भी मिलाए गए थे। अब मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से की जा रही है। इससे पहले भी मेडिकल स्टोर में ऑक्सीटोसिन की बिक्री होते मिली थी। वहीं गुणवत्ता विहीन दवाएं बेचने पर पूर्व में रसूलाबाद के पालीवाल और ललित मेडिकल स्टोर के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
कहिंजरी स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर से पानी में रंग मिलाकर हैंड सैनिटाइजर बेचा जा रहा था। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं गुणवत्ता विहीन दवाएं बेचने पर पालीवाल व ललित मेडिकल स्टोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। - रेखा सचान, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें