फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

366 बोरी डीएपी ताले में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। नौहा नौगांव की साधन सहकारी समिति में 366 बोरी डीएपी का स्टाक है। मंगलवार को किसान समिति पहुंचे लेकिन यहां तालाबंद होने से किसान इंतजार करते हुए मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

नौहा नौगांव साधन सहकारी समिति में किसान सोमवार को पहुंचे थे। वहां एक लोडर पर 50 बोरी खाद लदी देखकर किसानों ने हो हल्ला किया तो सचिव ताला बंद कर भाग गया था। चालक भी लोडर लेकर चला गया था। किसानों ने एसडीएम को सूचना दी। कुछ देर बाद एसडीएम व तहसीलदार पहुंचे तो समिति भवन में ताला बंद मिला। इसपर एसडीएम ने सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया है।
समिति में 70 किसान सदस्य हैं। समिति में 500 बोरी डीएपी की खेप आई थी। 31 अक्तूबर को 16 किसानों को 31 बोरी खाद दी गई थी। एक नवंबर को 133 बोरी खाद वितरित की गई है। अब 366 बोरी डीएपी समिति में रखी है। मंगलवार को किसान समिति पर खाद लेने गए तो वहां ताला बंद था। किसानों ने समिति के सचिव से संपर्क किया तो उसने हड़ताल होने की बात कही। समिति के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि एसडीएम व तहसीलदार स्टाक व वितरण रजिस्टर ले गए हैं। हड़ताल की वजह से वह समिति पर नहीं गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम जीतेंद्र कटियार ने बताया कि समिति के सचिव को खाद वितरण के लिए कहा गया है। स्पष्टीकरण आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, सहायक निबंधक सहकारिता सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में सचिवों की कलम बंद हड़ताल चल रही है। संगठन के विरोध करने की वजह से खाद वितरित नहीं करवाई गई है। एसडीएम को सचिवों की हड़ताल के बारे में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें