फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी-मुंबई रूट की 32 ट्रेनें 30 जून से निरस्त, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 23 Jun 2022 01:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के गोपामऊ-भीमसेन रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग के काम की वजह से 32 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीमसेन, गोपामऊ, रसूलपुर और पामा रेलवे स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का काम जून के अंत में शुरू हो जाएगा। इसकी वजह से 30 जून से 15 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों में मुंबई और झांसी रूट की 32 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं 26 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल के बजाय प्रयागराज-मानिकपुर रूट से चलेंगी।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पांच और 12 जुलाई को, 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज-गोरखपुर छह और 13 जुलाई, 12103    पुणे-लखनऊ पांच और 12 जुलाई, 12104 लखनऊ-पुणे छह और 13 जुलाई, 11407 पुणे-लखनऊ पांच और 12 जुलाई, 11408 लखनऊ-पुणे सात और 14 जुलाई, 09465 अहमदाबाद-दरभंगा एक और आठ जुलाई, 09466 दरभंगा-अहमदाबाद चार और 11 जुलाई, 11109/11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी अप-डाउन 13 और 14 जुलाई, 22121 एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस नौ जुलाई, 22122 लखनऊ-एलटीटी 10 जुलाई, 01801/01802    मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी अप-डाउन 12, 13, 14 जुलाई, 15205 लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस 12, 13, 14 जुलाई, 15206    जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस 13, 14 और 15 जुलाई, 14110/14109 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम इंटरसिटी अप-डाउन सात और 14 जुलाई, 04143 खजुराहो-कानपुर सेंट्रल सात, 14 जुलाई, 04144 कानपुर सेंट्रल-खजुराहो आठ और 15 जुलाई, 12535 लखनऊ-रायपुर सात और 14 जुलाई, 12536 रायपुर-लखनऊ आठ और 15 जुलाई, 15101 छपरा-एलटीटी पांच और 12 जुलाई, 15102 एलटीटी-छपरा सात और 14 जुलाई, 02575    हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस एक और आठ जुलाई, 02576 गोरखपुर-हैदराबाद तीन और 10 जुलाई, 22468 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी सात और 14 जुलाई, वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल छह और 13 जुलाई, 19306 कामाख्या-डॉ. अंबेडकरनगर तीन और 10 जुलाई, 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या  30 जून और सात जुलाई, 01052 मऊ-एलटीटी दो जुलाई और 01051 एलटीटी-मऊ 30 जून को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
11123 ग्वालियर-बरौनी एक से 14 जुलाई तक ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर होकर चलेगी। 11124 बरौनी-ग्वालियर 30 जून से 13 जुलाई तक इस रूट से चलेगी। 15065 गोरखपुर-पनवेल एक, तीन, चार, पांच, सात, आठ, 10, 11, 12, 14 जुलाई को झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल होकर  चलेगी। 15067 गोरखपुर-बांद्रा छह और 13 जुलाई, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक, दो, चार, पांच, आठ, नौ, 11, 12, 13 जुलाई को इस रूट से चलेगी। 15030 पुणे-गोरखपुर  दो और नौ जुलाई को, 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर 29 जून, छह जुलाई, 12143 एलटीटी-सुल्तानपुर तीन और 10 जुलाई, 12144 सुल्तानपुर-एलटीटी पांच और 12 जुलाई, 12173  एलटीटी-प्रतापगढ़ तीन, पांच, 10, 12 जुलाई, 12174 प्रतापगढ़-एलटीटी पांच, सात, 12, 14 जुलाई, 12591 गोरखपुर -यशवंतपुर दो और नौ जुलाई को इटावा से होकर चलेंगी। वहीं, 12943 वलसाड-कानपुर 13 जुलाई को सेंट्रल झांसी-ग्वालियर-आगरा कैंट-टूंडला-इटावा-कानपुर सेंट्रल रूट से चलेगी। 16093 चेन्नई-लखनऊ पांच और 12 जुलाई, 16094 लखनऊ-चेन्नई सात और 14 जुलाई, 12107  एलटीटी-सीतापुर दो, चार, छह, नौ, 11, 13 जुलाई, 11079 एलटीटी-गोरखपुर 30 जून, सात जुलाई, 11080 गोरखपुर-एलटीटी दो और नौ जुलाई, 12511 गोरखपुर-कोचुवेल्ली एक, तीन, सात, आठ, 10, 14 जुलाई, 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद छह, 13 जुलाई, 12521 बरौनी-एरनाकुलम चार और 11 जुलाई, 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर चार और 11 जुलाई, 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर पांच और 12 जुलाई, 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर 30 जून और सात जुलाई को बदले रूट से चलेगी। 18204 कानपुर सेंट्रल-दुर्ग चार, छह, 11, 13 जुलाई को प्रयागराज-मानिकपुर रूट से, 18203 दुर्ग-कानपुर सेंट्रल  तीन, पांच, 10, 12 जुलाई को इस रूट से चलेगी।

झांसी मेमू का भी शेड्यूल बदला
01813 झांसी-कानपुर मेमू एक से 12 जुलाई तक झांसी स्टेशन से सुबह 8:50 बजे के बजाय दोपहर 12 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 01813/01814 झांसी-कानपुर मेमू 13 और 14 जुलाई को उरई और कानपुर के बीच न चलकर उरई से झांसी के बीच ही चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें