फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। क्षेत्र के अरौल कस्बे के कोल्ड स्टोरेज के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपनी बहन और मासूम भांजी को गुरसहायगंज से ला रहा था। बता दें कि बाइक सवार हेलमेट पहने हुए था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बावनझाला मुजफरनगर गांव निवासी नीरज शनिवार को अपनी बहन सोनी (22) की ससुराल बहादुरपुर गुरसहायगंज, जिला कन्नौज गया था। वह अपनी बहन और चार माह की भांजी को बाइक से गांव ला रहा था। तभी कोल्ड स्टेशन के पास रात 8:10 बजे नीरज की बाइक में अचानक पीछे से आए डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों उछलकर जीटी रोड पर दूर जा गिरे। दुर्घटना में सोनी और मासूम बच्ची डंपर की चपेट में आ गई, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें