फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मान किया जाय

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शनिवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अधीनस्थों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर्व को सकुशल मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लें। राष्ट्रीय पर्व पर अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के परिवारीजनों को बुलाकर उनका सम्मान किया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने अधीनस्थों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला खेल अधिकारी से कहा कि वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी तैयारियां जैसे बच्चों की साइकिल रेस, खेल कूद प्रतियोगिता आदि का सही ढंग से आयोजन सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। साथ ही साफ सफाई को लेकर नगर पंचायत व कार्यालयों में सफाई को लेकर निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एएसपी, एसडीएम जेपी पाण्डेय, विजेता, रामशिरोमणि, राजीव राज, डीआईओएस अरविन्द कुमार द्विवेदी, डीडीओ अभिराम त्रिवेदी, बीएसए संगीता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय पर्व पर प्रकाश व्यवस्था अच्छी पाए जाने पर संबंधित विभाग को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व में प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जिस सरकारी कार्यालय की प्रकाश व्यवस्था अच्छी पायी जाएगी, उसे क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत द्वारा अपने कस्बे में एक मलिन बस्ती का चयन कर वहां विशेष सफाई अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें