फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 बैरियर चेक प्वाइंट बनेंगे, सीमाओं पर रहेगी विशेष चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए 30 बैरियर प्वाइंट बनाए जाएंगे। बैरियर में वाहनों की 24 घंटे चेकिंग होगी। ताकि चुनाव प्रभावित करने के लिए नकदी, शराब आदि सामग्री को इधर से उधर न किया जा सके। जल्द ही सभी बैरियर पर चेकिंग शुरू हो जाएगी। जिले की सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव में शराब, नकदी आदि बांटने के मामले आते रहते हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस, प्रशासन ने चौकसी बरतना शुरू कर दिया है। डीएम व एसपी ने जिले में 30 बैरियर बनाने के स्थान चिह्नित किए हैं। इन स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस तैनात रहेगी। वाहनों की वीडियोग्राफी के बीच चेकिंग होगी।
ताकि टीम पर कोई आरोप भी न लग सके। आसपास के जिलों के बार्डर सील करने के लिए हाईवे पर कानपुर नगर की सीमा रायपुर, गजनेर में घाटमपुर रोड, मूसानगर में हमीरपुर रोड मनकी घाट पर, औरैया सीमा पर महटौली, कंचौसी व बेला रोड पर बैरियर बनाए जाएंगे। साथ ही कन्नौज जिले की सीमा को सील करने के लिए रसूलाबाद व कन्नौज बार्डर पर बैरियर बनेगा। जिले की सीमाओं के अलावा अन्य प्रमुख कस्बों व चौराहों में चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। खासतौर पर नकदी लेकर चलने वालों पर नजर रहेगी। वहीं, आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आने वाले अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल होगी।
विज्ञापन

जिले में बैरियर बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। वाहन चेकिंग शुरू करा दी गई है। सीमाओं पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की सामग्री की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। - घनश्याम चौरसिया, एएसपी/नोडल अफसर चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें