कानपुर में ननिहाल में खेलते समय 22 माह का मासूम पानी भरे टब में गिर गया। हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। फतेहपुर जिले के औंग के शादीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार मजदूर है। सुरेंद्र ने बताया कि वह पत्नी अनीता और 22 माह के बेटे आरव के साथ अपनी ससुराल रेऊना के पुरौली में करीब 15 दिन पहले रुकने आया था।
विज्ञापन
यहां सास मुन्नी देवी रहती हैं। पांच मार्च की शाम सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। आरव खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंच गया और पानी से भरे टब में सिर के बल गिर गया। काफी देर तक आरव के दिखाई न देने पर परिजनों ने तलाश की तो वह टब में बेहोश मिला। स्थानीय डॉक्टर ने उसे हैलट रेफर कर दिया। सोमवार देर रात 1:50 बजे इलाज के दौरान आरव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।