फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरएम और लेखाकार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। एमएसटी की धनराशि के गबन में निवर्तमान एआरएम ओपी ओझा व लेखाकार आरपी सचान पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। निलंबन का आदेश उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरुप्रसाद ने किया है। गबन का मामला खुलने के दूसरे दिन एआरएम का तबादला बलिया जिला के लिए हुआ है।

बता दें कि एमएसटी आपरेटर प्रेमशंकर साहू ने एमएसटी धनराशि में पांच लाख 82 हजार 596 रुपये गबन किया है। तत्कालीन एआरएम ओपी ओझा ने एमएसटी आपरेटर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया है। एमएसटी के गबन का मामला 24 अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक का है। निवर्तमान एआरएम पर आरोप है कि करीब 11 महीने तक एमएसटी की आय का हिसाब नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखाकार ने भी एमएसटी से रुपये जमा न करने की सूचना छिपाए रखी। जिले में ट्राइमेक्स कार्मिको को एमएसटी की कार्यदायी संस्था बनाया गया है। इसमें प्रेमशंकर साहू आपरेटर पद पर तैनात रहा है। एमएसटी की वेबसाइट का पासवर्ड आपरेटर व एआरएम के पास रहता है। प्रबंध निदेशक ने एआरएम व लेखाकार को दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की है। डिपो के एसएसआई ओपी सोनकर ने बताया कि एआरएम व लेखाकार कर निलंबन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें