फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश से तंग महिला ने मिट्टी का तेल डाल लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद से परेशान ग्राम अजनपुर लुधपुरा निवासी नवविवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल औरैया लाए। जहां डाक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



ग्राम लुधपुरा अजनपुर निवासी ममता (28) पत्नी संजय सिंह की शादी तीन माह पहले ही हुई थी। बुधवार को दोपहर महिला ने किसी बात से तंग आकर घर के अंदर कमरे में दरवाजे बंद करके अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

अचानक धुआं उठते देख घर के बाहर बैठे परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे ओर दरवाजे तोड़कर आग बुझाई। हालांकि तब तक ममता गंभीर रुप से झुलस चुकी थी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल औरैया पहुंचे।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद चिंताजनक हालत में महिला को सैफई रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर सैफई पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उधर महिला के आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन


महिला ने मिट्टी का तेल डाल लगाई आग, मौत
तीन माह पहले ही हुई थी शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें