फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटने से 21 गायों की मौत पर बिजली विभाग के जेई सहित तीन निलंबित

Mon, 06 Jan 2020 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
ठंड में ठिठुरते गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा स्थित पशु आश्रय केंद्र में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से 21 गायों की मौत मामले में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन (दक्षिणांचल) की प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से यहां के जेई और एसएसओ को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


3 जनवरी को सुबह पशु आश्रय केंद्र के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन टूटकर गिर गई थी। लाइन के नीचे आश्रय केंद्र की गायें पुआल खा रही थीं। इनमें 21 गायों की करंट से मौत हो गई थी। गायों की एक मुश्त इतनी बड़ी संख्या में मौत को लेकर प्रशासन में हड़कंप रही। मौके पर डीएम हीरा लाल और एसपी गणेश साहा भी पहुंचे थे। उधर, अब इस मामले में पावर कार्पोरेशन ने कार्रवाई की है।

 
विज्ञापन

यहां कालेश्वर में स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन के अवर अभियंता दिलीप कुमार कुशवाहा को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सब स्टेशन के एसएसओ पूर्व फौजी रामसजीवन विश्वकर्मा तथा लाइनमैन नन्हें को भी निलंबित किया गया है। उधर, खप्टिहा कलां की ग्राम प्रधान पूनम सिंह ने करंट से 21 गायों की मौत के मामले में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। 

डीएम का आदेश बेअसर, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
खप्टिहा कलां पशु आश्रय केंद्र में करंट से 21 गायों की मौत के गंभीर और चर्चित मामले में डीएम हीरा लाल के आदेशों के बाद भी पैलानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना के तुरंत बाद ही डीएम हीरा लाल मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ एसपी गणेश साहा और अन्य अधिकारी भी थे।

डीएम ने वहां मौजूद पैलानी थाना इंसपेक्टर बलजीत सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि घटना की एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर जांच करें। लेकिन चार दिन बीत चुके हैं और पैलानी पुलिस ने इसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। इस बाबत थाना इंसपेक्टर का कहना है कि डीएम ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच की जा रही है। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें