धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीराम की बारात
अमर उजाला ब्यूरो
खोही। धर्मनगरी में श्रीराम बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। जगह-श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतार कर स्वागत किया। रामायणी कुटी में श्रीराम व माता सीता का विवाह हुआ। जहां साधु संत मौजूद रहे।
दिगंबर अखाड़ा से रामायणी कुटी के लिए शनिवार को धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। बारात में साधु संतों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जानकीकुंड के पास स्थित रामायणी कुटी में भगवान श्रीराम व माता-सीता का विवाह हुआ। इस मौके पर महंत दिव्य जीवनदास, रामह्दय दास, संत मदन दास, गोविंदास, रामप्यारे दास, सीताशरण महाराज मौजूद रहे।