फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने डाला जहर: महोबा में जहरीली रोटियां खाने से 20 कुत्तों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 05 Sep 2021 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को एक स्थान से पॉलिथीन में जहर बरामद हुआ है। जिसे आग लगाकर नष्ट कराया गया। थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के महोबा जिले में थाना श्रीनगर के बसौरा गांव में जहर लगाकर फेंकी गईं रोटियां खाने से दो दिन में 20 कुत्ते मर गए। पुलिस ने मृत कुत्तों को गांव के बाहर दफना दिया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बसौरा गांव के कई किसानों ने खेतों की रखवाली के लिए कुत्तों को पाल रखा हैं। रात के समय कुत्तों के झुंड सड़क से गुजरने वाले लोगों पर भौंकते हैं। शुक्रवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने रोटियों में जहर मिलाकर कई स्थानों पर डाल दिया।

जिससे दो दिन के अंदर 20 कुत्ते मर गए। घटना से गांव में हड़कंप मचा है। ग्राम प्रधान सुखनंदन प्रजापति समेत  कई ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शरारती किस्म के लोग कुत्तों के भौंकने से घटनाओं को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। जिसके चलते जहर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को एक स्थान से पॉलिथीन में जहर बरामद हुआ है। जिसे आग लगाकर नष्ट कराया गया। थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है।

गांव में पुलिस भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतन सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरण ने उन्हें फोन से अवगत कराया था। गांव जाकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें