फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्र देव ने विपक्ष से किया सवाल, क्या तीन तलाक और कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करना सांप्रदायिकता है

Sun, 05 Sep 2021 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

हम न वोट बैंक की राजनीति करते हैं और न ही मुस्लिम तुष्टीकरण की। हम देश बनाने की राजनीति करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश ऐसा बने, जहां एक रुपये का भ्रष्टाचार न हो।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सांप्रदायिकता पर विपक्षियों को आड़े हाथ लेते हुए सवालिया लहजे में कहा कि क्या गरीब मुस्लिमों का विकास करना, महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाना, कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना, वंदेमातरम्, जय श्रीराम, भारत माता की जय बोलना और खुद को हिंदू कहना सांप्रदायिकता है।
विज्ञापन


कब्बाखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के दिवंगत पति व पूर्व एमएलसी की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी के राज में विदेश में भारत का सम्मान बढ़ा है।

इसी कारण लंदन के विक्टोरिया हाउस में आज भारत माता की जय बोली जाती है। फिर लोगों से सवाल पूछा कि मोदी प्रधानमंत्री न होते तो क्या राम मंदिर बनता। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटता। हम न वोट बैंक की राजनीति करते हैं और न ही मुस्लिम तुष्टीकरण की। हम देश बनाने की राजनीति करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश ऐसा बने, जहां एक रुपये का भ्रष्टाचार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी की तप, तपस्या के कारण ही प्रदेश में दंगा नहीं
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। यहां तक की पिता के देहांत पर भी नहीं गए। उनकी तप, तपस्या के कारण ही प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। 

विकास, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रवाद के नाम लड़ेंगे चुनाव
स्वतंत्र देव ने कहा कि विकास, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रवाद के नाम पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बांगरमऊ मंडल की एक महिला नेत्री द्वारा जिलाध्यक्ष पर पद बंटवारे को लेकर लगाए गए आरोप पर स्वतंत्रदेव चुप्पी साध गए। 

भाजपाइयों में शक्ति प्रदर्शन व चेहरा दिखाने की रही होड़
श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे कई युवा भाजपाइयों में प्रदेश अध्यक्ष के सामने शक्ति प्रदर्शन व चेहरा दिखाने की होड़ रही। लंबे-लंबे काफिले के साथ पहुंचे भाजपाइयों के वाहनों के कारण उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम जैसे हालात बने रहे। जाम में फंसे वाहन सवार भाजपाइयों को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें