फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में संक्रमितों का सैकड़ा पार, 19 नये मिले मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या शनिवार को एक सैकड़ा पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट में 19 नए संक्रमित मिले हैं। सर्दी-जुकाम होने से सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि नए संक्रमित अकबरपुर, मैथा, शिवली, नबीपुर, अमरौधा आदि क्षेत्रों के हैं। सभी में जुकाम और खांसी के लक्षण पाए गए हैं। इस वजह से सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मरीजों को कोरोना किट भी दी जा रही है। शनिवार को 10 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब सक्रिय केस 107 रह गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1062 आरटीपीसीआर सैंपल लैब भेजे और 822 एंटीजन टेस्ट कराया है।
22625 लोगों को लगा टीका
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि शनिवार को कुल 22625 लोगों को कोरोनारोधी टीका गया है। इसमें 18 वर्ष से ऊपर वालों को 7756 प्रथम, 11135 को द्वितीय, किशोरों को 3427 टीका और 307 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें