फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1846 मतदेय स्थलों की पड़ताल में लगे 1062 कर्मी

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रोहली में टीम के सत्यापन के बाद होता काम। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों की पड़ताल कराई जा रही है। इसमें 1062 कर्मियों को लगाया गया है। बिजली, पानी, बाउंड्री, रैंप, सड़क आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। खामी मिलने पर इन्हें दुरुस्त कराने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1846 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा मतदेय स्थल परिषदीय स्कूलों, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पंचायत भवन में हैं। चुनाव से पहले डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मतदेय स्थलों में सुविधाओं की पड़ताल के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इनसे बिजली, पानी, बाउंड्री, रैंप, सड़क, शौचालय आदि सुविधाओं को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। 812 बीएलओ के अलावा 250 सुपरवाइजरों को भी लगाया गया है। सदर तहसील में 45, छिबरामऊ में 170 व तिर्वा तहसील में 35 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगी है। इनसे निरीक्षण के बाद रिपोर्ट मांगी गई है। इससे कि चुनाव के दौरान कोई दिक्कत न हो।
ये अफसर कर रहे मानीटरिंग
डीएम ने मानीटरिंग के लिए सभी एसडीएम के अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ व एडीओ पंचायत की ड्यूटी लगाई है। इन सभी अधिकारियों को बीएलओ व सुपरवाइजर से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन कर अधूरे कार्य को पूरा कराना है। इसके अलावा अधिकारियों को भी मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर हकीकत परखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर एक नजर
कुल ग्राम पंचायतें : 499
पिछली बार से घटीं : 05
क्षेत्र पंचायत की सीटें : 676
पिछली बार से घटीं : 13
जिला पंचायत की सीटें : 28
पिछली बार से घटीं : शून्य
कुल मतदाता : 11,18,744
पांच साल में बढ़े : 80019
कुल मतदान केंद्र : 812
कुल पोलिंग बूथ : 1846
बढ़े पोलिंग बूथ : 268
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें