फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू  में खुलेंगे 12 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: प्रदेशभर में बनेंगे कुल 18 सेंटर, सरकार ने आवंटित किया बजट

Fri, 22 Apr 2022 08:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में प्रदेश सरकार की ओर से सबसे ज्यादा 12 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। वहीं, प्रदेश भर से कुल छह विश्वविद्यालयों के लिए 18 सेंटर स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू  में 12 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। प्रदेश भर में 18 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए पास हुए बजट में सबसे ज्यादा 12 सेंटर विवि को मिले हैं। विशेष सचिव मनोज कुमार ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी सभी विवि को भेज दी है। 

विज्ञापन

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए प्रदेश भर से कुल छह विश्वविद्यालयों के लिए18 सेंटर स्वीकृत किए गए हैं। विवि के अलावा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को एक, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया को एक, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली को एक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को दो और लखनऊ विश्वविद्यालय को एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मिला है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1.14 करोड़ रुपये से 18 सेंटर बनाए जाएंगे। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी शिक्षकों को बधाई दी है। 

सेंटर्स के लिए मिला इतना बजट 
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए विवि के जीवन विज्ञान विभाग की डॉ. वी श्रीहर्षा को 3,85,000 रुपये, डॉ. अजय कुमार पांडेय को 4,50,000 रुपये, डॉ. राजीव मिश्रा को 4,45,000 रुपये, डॉ. सोनी गुप्ता को 2,96,000 रुपये, डॉ. प्रमोद कुमार यादव को 3,50,000 रुपये दिए गए हैं। डॉ. गौरव कुमार को 4,00,000 रुपये, डॉ. रोली शर्मा को 11,10,000 रुपये, डॉ. रंजना गौतम को 3,54,000 रुपये, बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. चंद्रेश शर्मा को 3,00,000 रुपये, डॉ. अनुराधा कलानी को 8,80,000 रुपये, डॉ. शिल्पा कायस्था को 9,05,000 रुपये, डॉ. आलोक पांडेय को 4,48,000 रुपये दिए गए हैं।  
विज्ञापन

ये स्थापित होंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
- एग्री बॉयोमास वेलोराइजेशन विथ नॉवेल यूस्ट स्ट्रेंस टूवर्ड्स बॉयो इनर्जी एंड बॉयोफ्यूल्स
- इंटीग्रेटेड प्रॉसेस डेवलपमेंट फॉर हाई यील्ड इथेनॉल प्रोडक्शन थ्रू इफिसिएंट सैक्रीफिकेशन एंड को-फर्मिनेशन
- आइडेंटीफाइंग रोल ऑफ रसजीएपी गेंस इन ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर: ए पोटेंशियल टारगेट फॉर थेरेप्युटिक रजिस्टेंस इन ब्रेस्ट कैंसर
- अंडरस्टैंडिंग द पैथोजेनेसिटी मैकेनिज्म ऑफ जांथोमोनस आर्जे, द कैजुअल एजेंट ऑफ बैक्टीरियल ब्लाइट ऑफ राइस
- मार्फो जेनेटिक वर्बिल्टी इन इंडियन सेन्ना फ्रॉम डिफरेंट एग्रो क्लाइमेट जोन
- बाइडिवर्सिटी स्टडीज ऑफ सॉयल्स ट्रीटेड विथ बैक्टीरियोफेज एज फाइटोपैथोजेन कंट्रोल एजेंट
- डिजाइन एंड डेवलपमेंट ऑफ ए डायग्नोस्टिक किट फॉर अर्ली डिटेक्शन ऑफ डायबिटीक नेप्रोपैथी
- इस्टैबलिसमेंट ऑफ रीकांबीनेंट गेने प्रोडक्ट प्लेटफार्म फॉर डेवलपिंग यूटिलिटी टूल्स इन इंप्रूव्ड डायग्नोसिस एंड इफेक्टिव थेरेपी
- आइसोलेशन, करेक्टराइजेशन एंड एप्लीकेशन ऑफ न्यूट्रल प्रोडक्ट रेलेवेंट इन ह्यूमन हेल्थ फ्रॉम एग्रो वेस्ट
- अंडरस्टैंडिंग एंड इवैल्यूटिंग टेंपोरल न्यूरियोम्युनोलॉजिकल एंड न्यूरोजेनिसिस रिस्पांस पोस्ट ट्रामेटिक ब्रेन इंजरी
- ट्रांसक्रिप्टिनल एनालिसिस इनेट इम्युन रिस्पांस इंड्यूस्ड बाई एंटी टीबी ड्रग लोडेड बॉयोडिग्रेडेबल ग्लूकन पार्टिकल्स, विथइन माइकोबैक्टीरिया इंफेक्टेड माक्रोफेज
- इंवेस्टिगेटिंग द रोल ऑफ आर्टेमिसिय एएलडीएच जेनेस इन अर्टिमिसिन बॉयोसिंथेसिस एंड बिट्रिस रजिस्टेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें