फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों की मनमानी से गलियां अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र में लगाई जाने वाली एलईडी सभासदों की मनमानी की भेंट चढ़ने लगी हैं। जिन गलियों में अंधेरा है, वहां एलईडी नहीं लग पा रही हैं। सभासद प्रकाश प्रभारी पर दबाव बनाकर अपने चहेतों की गलियों में एलईडी लगवा रहे हैं। इससे एलईडी कार्य में लगे कर्मचारियों को जनता का रोष भी झेलना पड़ रहा है। प्रकाश प्रभारी इसकी शिकायत चेयरमैन से कर चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन



नगर पालिका में 42 वार्ड हैं, जिनमें कई मोहल्ले हैं। इन मोहल्लों के गलियों और तिराहों पर लगाए जाने के लिए नगर पालिका ने 14वें वित्त आयोग से करीब एक करोड़ की ज्यादा लागत से 3000 हजार एलईडी खरीदी हैं। इन एलईडी को लगाए जाने में प्रकाश व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब वह एलईडी लगाने जाते हैं तो सभासद अपने चहेतों के यहां लगाने की बात कहते

हैं, जबकि पब्लिक अपनी अंधेरी गलियों में एलईडी लगाने का दबाव बनाती है। सभासद धमकी देते हैं कि जनता ने उन्हें चुना है। इसलिए जहां वह बताएं, वहीं पर एलईडी लाइट लगाई जाए। इसके चलते अभी तक करीब 1000 एलईडी लाइटें ही डेढ़ माह में लग सकी हैं। सभासदों की मनमानी के चलते शहर के कई ऐसे वार्ड के मोहल्ले हैं,
विज्ञापन



जहां अभी भी अंधेरा पड़ा हुआ है। यही नहीं सभासद उन खंभों पर भी एलईडी लगवा रहे हैं, जहां पहले से ही लाइट लगी है। प्रकाश प्रभारी ओमपाल ने बताया कि एलईडी लगाने में सभासद अपने-अपने चहेतों के यहां एलईडी लगाने का दबाव डाल रहे हैं। इससे काम करने में दिक्कत आ रही है। यही नहीं सभासद धमकियां भी देते हैं। इसकी शिकायत उन्होंने चेयरमैन से कर दी है। चेयरमैन पति मनोज अग्रवाल ने बताया कि एलईडी उसी स्थान पर
विज्ञापन



लगाई जाएगी, जहां अंधेरा है। सभासदों को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। वह इसे दिखवाएंगे। एक-एक खंभे में दो-दो लाइटें नहीं लगाई जाएंगी।

सभासदों की मनमानी से कई गलियां अंधेरे में
प्रकाश प्रभारी बोले, दबाव बनाकर लगवा रहे एलईडी
एलईडी लगाने के दौरान जनता से भी होती नोकझोंक
चेयरमैन से कर चुके हैं शिकायत, काम में आ रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें