फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएचसी, पीएचसी में दो डॉक्टर समेत 16 स्टाफ गायब, रोका एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चौबेपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंसठी में सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को दो डॉक्टर समेत 16 स्टाफ गायब मिला है। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। सीएमओ ने बंसठी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका कनौजिया की मूल तैनाती स्थल और कार्यादेश के संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11:30 बजे सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां कोई चिकित्साधिकारी मौजूद नहीं मिला। केंद्र परिसर में हर जगह गंदगी मिली। ग्राम प्रधान और लोगों ने बताया कि केंद्र में फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन ही आते हैं। डॉ. प्रियंका कनौजिया और वार्ड बॉय महीने में एक बार आते हैं। डॉ. कनौजिया के अलावा संविदा पर तैनात एलटी नितिन कुमार और वार्ड बॉय विजय कुमार अनुपस्थित मिले। इसके बाद सीएचसी पहुंचे सीएमओ को डॉ. हिमानी सचान समेत सात स्टाफ और संविदा पर तैनात छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनका भी एक दिन का वेतन रोका गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें