फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रिंग रोड के अंतिम चरण के लिए साइट प्लांट बनना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रिंग रोड के पांचवें व अंतिम चरण के निर्माण के लिए रूस की ठेकेदार कंपनी ने शनिवार को मंधना के पास प्लांट स्थापित करने की तैयारियां शुरू कर दीं। यहां ड्राइंग, डिजाइन भी बनाई जा रही हैं। कंपनी ने 15-20 दिन में निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया है। 93.2 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का निर्माण पांच चरणों में हो रहा है। पांचवें चरण के तहत शुक्लागंज के पास से गंगा पर पुल सहित मंधना तक निर्माण का ठेका रूस की कंपनी एलएलसी मल्टी इंटरनेशनल कंपनी को मिला है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि कंपनी को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। उसे ढाई साल में निर्माण पूरा करना है। कंपनी फिलहाल साइट प्लांट स्थापित कर रही है। 15-20 दिन में निर्माण शुरू होगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें