अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने शानदार मॉडल बनाए। प्रदर्शनी में सबसे अच्छे मॉडल बनाने वाले बच्चों को बीएसए संगीता सिंह ने पुरस्कार बांटे।
जीजीआईसी की प्राची दीक्षित और नंदनी मिश्रा की सरस्वती वंदना और स्वागत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता व गणित व विज्ञान माडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा-डेरापुर की प्रियंका प्रथम, कुदौली-झीझंक की रिचा द्वितीय, छतनी-मलासा की स्नेहा तृतीय रही। निबंध में शाहजहांपुर-अमरौधा की प्रिया कौशल प्रथम, खासबरा-राजपुर की काजल गौतम द्वितीय, भदेसा-सरवनखेड़ा की काजल देवी तृतीय स्थान पर रहीं।
क्विज प्रतियोगिता में तोड़ा मोहम्मदपुर-अकबरपुरकी मीनाक्षी पाल प्रथम, भज्जापुर-मलासा के आदित्य द्वितीय, भदेसा-सरवनखेड़ा की काजल तृतीय व गणित व विज्ञान के माडल प्रतियोगिता में भज्जापुर-मलासा के आदित्य प्रथम, झीझंक के निखिल द्वितीय, दौलतपुर-अमरौधा के अभिलाषा तृतीय रहे। नीलिमा, डा. देशदीपक द्विवेदी, मुख्तार अहमद, उदयनारायण कटियार, अरुणोदय सचान निर्णायक रहे। नरेंद्र गोस्वामी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रती वर्मा, विवेक सचान, रचना शाक्य, नीतू कटियार, राजेश शर्मा, आशुतोष मिश्रा, मनोज पाल, विजयकांत सचान, रामशंकर, संजय शुक्ल मौजूद रहे। संचालन नवीनकुमार दीक्षित ने किया।
माडल बनाकर बच्चों ने जीते इनाम
डायट पुखरायां में हुई जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व प्रतियोगिता
क्रासर
विजेता बच्चों को बीएसए संगीता सिंह ने बांटे पुरस्कार
फोटो 17 पीयूकेपी2 : बच्चों के द्वारा बनाए गए विज्ञान माडलों को देखतीं बीएसए संगीता सिंह।
फोटो 17 पीयूकेपी1 : विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करती बीएसए संगीता सिंह।